नई दिल्ली: बॉलीवुड में 90 के दशक में आई फिल्म आशिकी दर्शकों के लिए बेहद खास थी। इस फिल्म की एक्ट्रेस उस समय लोगों को खूब पसंद आई थीं। फिल्म को दर्शकों ने खास तौर पर इसके गानों की वजह से पसंद किया था। फिल्म आशिकी से डेब्यू करने वाली अनु अग्रवाल रातोंरात स्टार बन गईं। हालांकि, अब उनकी उम्र बढ़ने के कारण उन्हें चेहरा देखकर पहचानना मुश्किल है। हाल ही में उन्हें रानी मुखर्जी के दुर्गा पूजा पंडाल में देखा गया।
अनु अग्रवाल का लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एक्ट्रेस लाल साड़ी पहनकर दुर्गा पूजा पंडाल में आईं। इस दौरान उन्होंने गोल्डन ज्वेलरी भी पहनी थी। उनके इस वीडियो को देखकर यूजर्स भी हैरान हैं और हर यूजर कमेंट्स में अपनी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहा है।
एक समय था जब लोग उनकी खूबसूरती की तारीफ़ करते थे। हालाँकि, आज उन्हें देखकर पहचानना भी मुश्किल है। फिल्म आशिकी के बाद यह अभिनेत्री अचानक गायब हो गई। बाद में जानकारी सामने आई कि एक दुर्घटना में उनका चेहरा क्षतिग्रस्त हो गया था और अभिनेत्री एक महीने तक कोमा में रही थी।
गौरतलब है कि अनु अग्रवाल फिलहाल फिल्मों से दूर हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिव रहती हैं। अनु अग्रवाल 90 के दशक की सुपरहिट एक्ट्रेस मानी जाती हैं, जो अपनी खूबसूरती के लिए खूब मशहूर हुईं। हालांकि, एक हादसे में चेहरा खराब होने के बाद उनका करियर चौपट हो गया।
[ad_2]
News India 7 आपकी आवाज़, देश की खबरें।