Sunday , May 10 2026

पेट्रोल-डीजल आज फिर हुआ सस्ता, जानें आपके शहर में कितना मिलेगा फायदा

हफ्ते का आखिरी कारोबारी दिन… और वीकेंड पर गाड़ी निकालने की तैयारी। ऐसे में हर किसी के मन में बस एक ही सवाल होता है – “आज पेट्रोल-डीजल का क्या भाव है?टंकी फुल कराएं या रुक जाएं?”तो,आपके लिए एक अच्छी खबर है! अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आई है,जिसका असर भारत के कुछ शहरों में भी दिखना शुरू हो गया है। आज सुबह,यानी शनिवार को,कई शहरों में पेट्रोल और डीजल के दाम कम हुए हैं,जिससे लोगों को थोड़ी राहत मिली है।आइए,जानते हैं कुछ बड़े शहरों का हाल:दिल्ली-NCR (गुरुग्राम):दिल्ली से सटे गुरुग्राम में आज सुबह पेट्रोल35पैसे और डीजल33पैसे सस्ता हुआ है।नया रेट: पेट्रोल₹95.30,डीजल₹87.77प्रति लीटर।उत्तर प्रदेश में कहां-कहां मिली राहत?लखनऊ:राजधानी में पेट्रोल4पैसे और डीजल5पैसे सस्ता हुआ है।आगरा:ताज नगरी में पेट्रोल13पैसे और डीजल16पैसे सस्ता हुआ है।प्रयागराज:संगम नगरी में लोगों को अच्छी राहत मिली है। यहां पेट्रोल67पैसे और डीजल73पैसे सस्ता हुआ है!बहराइच:सबसे बड़ी राहत बहराइच के लोगों को मिली है,जहां पेट्रोल₹1.12और डीजल97पैसेसस्ता हुआ है।अंबेडकर नगर:यहां पेट्रोल26पैसे और डीजल24पैसे सस्ता हुआ है।तो क्या अब कीमतें बढ़ती रहेंगी या घटेंगी?हालांकि,आज कुछ शहरों में कीमतें घटी हैं,लेकिन यह कहना मुश्किल है कि यह राहत कब तक रहेगी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल का भाव लगातार ऊपर-नीच हो रहा है,जिसका असर कभी भी भारत की तेल कीमतों पर पड़ सकता है। तेल कंपनियां लंबे समय से कीमतों को स्थिर रखे हुए हैं,लेकिन भविष्य में बढ़ोतरी की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।फिलहाल,आज मिली इस छोटी सी राहत का फायदा उठाना ही समझदारी है!