लगातार हो रही बारिश से बाढ़ के कारण असम में सामान्य जीवन बाधित हो गया है। लोग अपने सामान और जानवरों को अस्थायी शेल्टरों में ले जाने को मजबूर हैं। इस साल चौथी बार असम के विभिन्न जिलों में बाढ़ ने कहर बरपाया है और वहां के लोग लगातार बाढ़ से होने वाली परेशानियों से जूझ रहे हैं। इस बीच प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने बाढ़ पीड़ितों के लिए मदद का हाथ बढ़ाया है।
बॉलीवुड एक्ट्रेस और असम टूरिज्म की ब्रांड एंबेसडर प्रियंका चोपड़ा ने राज्य के हालात पर चिंता जताई है। साथ ही उन्होंने बाढ़ पीड़ितों के लिए मदद का हाथ भी बढ़ाया है। प्रियंका ने ट्वीट करते हुए लिखा है- ‘असम के लिए प्रार्थना कीजिए। उन्हें हमारे समर्थन की जरूरत है।’