आजमगढ़। जनपद में मंगलवार को एक साल 15 कोरोना संक्रमित मिलने के बाद छह नये कंटेमेंट जोन बनाए गए हैं। इसमें एक शहर में ही है। ग्रामीणों क्षेत्र में मजरों और राजस्व ग्राम और शहरी क्षेत्र में एक मोहल्ले को कंटेमेंट जोन बनाया गया है। कोरोना प्रोटोकाल के अनुसार उक्त कंटेमेंट जोन में आवागन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित कर दिया गया है। रास्तों को बैरीकेडिंग कर सील कर दिया गया है। आवश्यक सेवाओं की डोर टू डोर आपूर्ति की जाएगी।
जिलाधिकारी एनपी सिंह के निर्देश के क्रम में कोरोना संक्रमित नए मरीजों के मिलने के बाद लालगंज तहसील में एक नया कंटेनमेंट जोन राजस्व ग्राम मेंहरोकला बनाया गया है। मेंहनगर तहसील में तीन कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। इसमें मजरा अनुसूचित जाति बस्ती राजस्व ग्राम पवनीकला, ग्राम सिंहपुर सरैया की मजरा चौहान बस्ती, राजस्व ग्राम ठाटा सोधनपुर की मजरा राय बस्ती को कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। सगड़ी तहसील में बिलरियागंज के अवती गौरी पहलवानपुर को कंटेनमेंट जोन बनाया गया है।