आज मशहूर हिप हॉप आर्टिस्ट और रैपर यो यो हनी सिंह का जन्म दिन है। हनी अपना ये जन्मदिवस भी बड़े धूम धाम से मना रहे हैं  और फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी लेकर आए हैं। हनी सिंह पर एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म बनेगी जिसका एलान किया गया है। दिलचस्प बात यह है कि इस डॉक्यू फिल्म को बनाने की जिम्मेद्दारी का बीड़ा ऑस्कर विजेता फिल्म मेकर गुनीत मोंगा नेउठाई है। हनी सिंह पर आधारित फिल्म को गुनीत मोंगा के सिख्या एंटरटेनमेंट के बैनर तले प्रोड्यूसर किया जाएगा।
फिल्म के जरिए फैंस रैपर की जिंदगी के बारे में बारीकी से सब कुछ जान सकेंगे। सभी जानते हैं कि हनी सिंह की दीवानगी पूरी दुनिया में हैं। उनके गाने युवाओं के बीच खासतौर से पसंद किए जाते हैं। हालांकि, हनी सिंह का विवादों से भी जुड़ाव कम नहीं है। करियर की बुलंदी पर हनी सिंह अचानक गायब हो गए थे और फिर अचानक ही उन्होंने अपनी बीमारी का एलान करके सबको चौंका दिया। कुल मिलाकर हनी सिंह की जिंदगी काफी उतार-चढ़ावों से भरी रही है, जिसे अब पर्दे पर लाया जाएगा।

हनी सिंह ने डॉक्यूमेंट्री पर कहा है कि ‘मेरी जिंदगी, मेरी मेरी परवरिश, मैं जहां से हूं, बॉलीवुड से ब्रेक और कमबैक समेत तमाम पहलू पूरी ईमानदारी के साथ रखे जाएंगे।’देखा जा सकेगा’।