मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दुबे की गिरफ्तारी पर कहा, ‘यह पुलिस की एक बड़ी कामंयाबी है। विकास दुबे एक क्रूर हत्यारा है। मध्यप्रदेश पुलिस अलर्ट पर थी। उसे उज्जैन के महाकाल मंदिर से गिरफ्तार किया गया है। हमने उत्तर प्रदेश पुलिस को सूचित कर दिया है।’
यूपी के अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी ने दुबे की गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि की है। फिलहाल उज्जैन के फ्रीगंज थाने से उसे किसी गुमनाम स्थान पर ले जाया गया है। इसके अलावा यूपी पुलिस की एक टीम भी उज्जैन रवाना हो चुकी है।