21 जून को सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। यह ग्रहण साल का पहला सूर्य ग्रहण होगा। यह वलयाकार सूर्य ग्रहण होगा। इसमें चंद्रमा सूर्य का करीब 99 प्रतिशत भाग ढक लेगा। वलयाकार सूर्य ग्रहण में सूर्य कंगन की भांति दिखाई देगा। इसमें सूर्य का सबसे सबसे बाहरी हिस्सा दिखाई देगा जबकि बीच का हिस्सा चंद्रमा के द्वारा छिप जाएगा।

यह सूर्य ग्रहण भारत समेत कई एशिया के देशों और अफ्रीका में जैसे नेपाल, पाकिस्तान, सऊदी अरब, यूऐई, एथोपिया में दिखाई देगा। भारत में देहरादून, सिरसा तथा टिहरी में वलयाकार जबकि देश के बाकी हिस्सों में आंशिक सूर्य ग्रहण दिखाई देगा। 10 बजकर 15 मिनट से शुरू होगा .दोपहर 1 बजकर 49 मिनट समाप्त हो जाएगा।