उत्तर प्रदेश के कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की जमानत मंजूर कर ली गई है। उन्हें 21 मई को गिरफ्तार किया गया था।
मंगलवार को मामले पर सुनवाई करते हुए इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने ये फैसला दिया।
उन्हें आगरा में लॉकडाउन के दौरान धरना प्रदर्शन करने पर गिरफ्तार किया गया था।
दरअसल, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने लॉकडाउन के दौरान वापस लौट रहे श्रमिकों को उनके घरों तक भेजने के लिए एक हजार बसें भेजी थीं। लिस्ट में गड़बड़ी होने के आरोप में प्रियंका गांधी के सचिव संदीप सिंह के खिलाफ हजरतगंज थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी।