मध्यप्रदेश की वर्चुअल जनसंवाद रैली को संबोधित करते हुए शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने चीन सीमा विवाद को लेकर राहुल गांधी पर निशाना साधा है। नड्डा ने कहा कि 2017 दोकलम गतिरोध के दौरान राहुल गांधी गुप्त रूप से भारत में चीन के राजदूत के साथ दिल्ली में वार्ता कर रहे थे। आज गलवां घाटी को लेकर भी कांग्रेस देश को गुमराह कर रही है।