उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। गुरुवार को झांसी जिला कारागार में भी इस महामारी ने कोहराम मचा दिया। जेल में 120 कैदी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
इसकी सूचना मिलते ही जेल में बंद कैदियों और जेल कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। डीआईजी लखनऊ तत्काल जेल का निरीक्षण करने पहुंचे। फिलहाल जेल को सैनिटाइज किया जा रहा है।