शाहरुख खान एक बेहतरीन अभिनेता तो हैं हीं, साथ ही उनका सेंस ऑफ ह्यूमर भी कमाल का है। शाहरुख खान इस बार खुद का मजाक उड़ाते दिखे। गौरी खान ने एक ट्वीट किया था जिसे देखकर वो कमेंट किए बिना नहीं रह पाए।
दरअसल, गौरी खान ने एक तस्वीर ट्वीट की थी। जिसमें वह पेरिस में स्थित वैक्स म्यूजियम मुसी ग्रेविन में शाहरुख खान और मोम से बने उनके स्टैच्यू के साथ पोज दे रही थीं। तस्वीर के साथ गौरी ने लिखा कि ‘दो संभालने के लिए काफी ज्यादा हैं।’
गौरी के इस ट्वीट पर शाहरुख खान ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, ‘और पिछले एक साल और छह महीने से दोनों घर पे हैं।’ शाहरुख का तंज अपने ऊपर ही है। उनकी आखिरी रिलीज फिल्म ‘जीरो’ थी जो दिसंबर 2018 में रिलीज हुई थी।
‘जीरो’ के बाद शाहरुख खान ने अपनी किसी नई फिल्म का एलान नहीं किया है। हालांकि कुछ महीने से ऐसी चर्चाएं हैं कि राजकुमार हिरानी के साथ उनकी अगली फिल्म हो सकती है। अपने एक ट्वीट में भी शाहरुख खान ने हिरानी के नाम की ओर इशारा किया था। लॉकडाउन की वजह से उनके नए प्रोजक्ट में भी देरी होती दिख रही है।