देश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच राहत की खबर है। लगभग सभी राज्यों में संक्रमित मरीजों का रिकवरी रेट लगातार बढ़ता जा रहा है। देश में कोरोना वायरस की स्थिति पर स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह जानकारी दी।
19 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश 10 लाख की आबादी पर प्रतिदिन 140 से अधिक टेस्ट कर रहे हैं।
देश में मृत्यु दर घटकर अब 2.43 फीसदी हो गई है। फिलहाल 4 लाख लोग अभी भी संक्रमित हैं।
कम मृत्युदर का श्रेय एम्स और देश के चिकित्सकों को जाता है: स्वास्थ्य मंत्रालय
देश में 30 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में पॉजिटिविटी रेट राष्ट्रीय औसत से कम है।