पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की गिरफ्तारी सरकार के लिए नाक का बड़ा प्रश्न बनता जा रहा है। यही वजह है कि अब पाकिस्तानी पुलिस इमरान खान को गिरफ्तार करने के लिए बल प्रयोग करने से भी गुरेज नहीं कर रही है। मंगलवार शाम में पाकिस्तान पुलिस ने इमरान खान को गिरफ्तार करने का प्रयास इमरान के समर्थकों और पुलिस में झड़प हुई है। पुलिस इमरान खान को गिरफ्तार नहीं कर सकी। आज बुधवार सुबह छह बजे से फिर से इमरान समर्थकों और पुलिस के बीच बवाल हो रहा है। इमरान समर्थकों पर आंसू गैस के गोले छोड़े रजा रहे है। वहीं इमरान समर्थकों की तरफ से पुलिस पर पथराव हो रहा है।  इस्लामाबाद पुलिस इमरान को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। यही वजह है कि अब पाकिस्तान पुलिस बल प्रयोग कर रही है।