पल्हना। मेंहनगर थाना क्षेत्र के गांव पवनीकला मझबीटा निवासी किसान की रविवार को बेसो नदी में डूबने से मौत हो गई। रामकरन यादव (60) पुत्र देऊ यादव निवासी पवनीकला मझबीटा रविवार सुबह 11 बजे घास काटने के लिए गए थे। दोपहर तक वापस नहीं आने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की। बुजुर्ग का शव दो किमी आगे बेसो नदी में बबूल की झाड़ी में फंसी मिली। ग्रामीणों ने शव को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। माना जा रहा है कि पैर फिसलने से वो नदी में गिर गए होंगे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के दो लड़के और चार लड़कियां हैं। सभी की शादी हो चुकी है। पत्नी तीजा यादव का रो-रोकर हाल-बेहाल है।