चीन के साथ विवाद के मद्देनजर भारत ने डिफेंस डील्स में तेजी शुरू कर दी है। भारत ने अब अमेरिका से छह और पोसाइडन-8I (P-8I) एयरक्राफ्ट खरीदने की तैयारी कर ली है। ये विमान पहले ही भारतीय नेवी इस्तेमाल कर रही है।

टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार, भारत ने करीब 1.8 अरब डॉलर में छह और P-8Is के लिए ‘लेटर ऑफ रिक्वेस्ट’ जारी कर दिया गया है। सूत्रों के अनसार, यह सौदा पेंटागन के फॉरेन मिलिट्री सेल्स प्रोग्राम के तहत होगा।
पोसाइडन-8I एयरक्राफ्ट्स को बोइंग बनाती है। फिलहाल हिंद महासागर के अतिरिक्त इनका इस्तेमाल पूर्व लद्दाख में भी सर्विलांस मिशन के लिए हो रहा है। भारत ने अमेरिका से प्रीडेटर-बी आर्म्ड ड्रोन्स की खरीद को भी फास्ट-ट्रैक किया है।
भारतीय नेवी के बेड़े में आठ P-8I एयरक्राफ्ट्स
भारतीय नेवी अपने बेड़े में पहले ही आठ P-8I एयरक्राफ्ट्स को शामिल कर चुकी है। जनवरी 2009 में 2.1 अरब डॉलर में सौदा हुआ था। इसके बाद जुलाई 2016 में 1.1 अरब डॉलर में चार और P-8I एयरक्राफ्ट के लिए सौदा हुआ था। इस साल के अंत तक इसकी डिलीवरी शुरू हो जाएगे।