असम में मंगलवार को हुए भूस्खलन में लगभग 20 लोगों की मौत हो गई। मृतक मुख्य रूप से दक्षिणी असम के बराक घाटी क्षेत्र के तीन अलग-अलग जिलों से ताल्लुक रखते हैं। घटना में कई अन्य लोग घायल हुए हैं। बचाव दल घटनास्थल पहुंच रहा है।
मृतकों में से सात कछार जिले, सात हैलाकांडी जिले और छह करीमगंज जिले से हैं। इस क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश हो रही है। पूर्वोत्तर राज्य पहले से ही बड़े पैमाने पर बाढ़ से जूझ रहा है, जिससे लगभग 3.72 लाख लोग प्रभावित हुए हैं।