गोरिया बाजार। बिलरियागंज कस्बा स्थित एक प्राइवेट अस्पताल पर बृहस्पतिवार इलाज के लिए आए व्यक्ति के रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इस बात की जानकारी मिलते ही अस्पताल प्रशासन के साथ ही कस्बे में हड़कंप मच गया है। तहसील प्रशासन को इसकी सूचना दी गई तो डॉक्टर समेत तीन कर्मचारियों को क्वारंटीन कर सैंपल जांच के लिए भेजा गया है।

बिलरियागंज कस्बा स्थित इस प्राइवेट अस्पताल पर बृहस्पतिवार की शाम महराजगंज थाना क्षेत्र के शिवपुर निवासी एक व्यक्ति इलाज के लिए गया हुआ था। अस्पताल पर उसके ब्लड का सैंपल लेने के साथ ही एक्स-रे भी किया गया था। इसी दौरान मरीज के मोबाइल पर मैसेज आया कि वह कोरोना पॉजिटिव है। उसने इस बात की जानकारी अस्पताल के लोगों को दिया तो वहां हड़कंप मच गया। अस्पताल प्रशासन ने तहसील प्रशासन को जानकारी दी।