आजमगढ़। जनपद में मंगलवार की सुबह ही मानसून की पहली बारिश ने हर किसी को राहत पहुंचाई। इस बारिश ने जहां किसानों की फसलों को फायदा पहुंचाया वहीं आम जन मानस को गर्मी और उमस से राहत पहुंचाई। किसान संडा धान की रोपाई और धान की नर्सरी डालने में जुट गए।
मानसूनी बारिश का किसानों को काफी इंतजार था। उन्हें धान की नर्सरी डालने और तैयार नर्सरी की रोपाई के लिए पानी की सख्त जरूरत थी। बहुत से किसान धान की नर्सरी डाल चुके थे उन्हें नर्सरी केे बचाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ रही थी। वहीं जिन किसानों ने संडा रोपाई के लिए नर्सरी डाल रखी थी। उन्हें रोपाई करने के लिए पानी की जरूरत थी। अभी बहुत से किसानों ने धान की नर्सरी भी नहीं डाली थी। क्योंकि जनपदमें पड़ रही भीषण गर्मी ओर उमस को देखते हुए उन्हें इसके खराब होने का खतरा सता रहा था। लेकिन मंगलवार केे जैसे ही मानसून की पहली बारिश हुई किसान धान की नर्सरी आदि डालने में जुट गए। वहीं जिन किसानों से गन्ने की बुआई की है।