मुंबई और उसके आस-पास के क्षेत्रों में रविवार से बहुत भारी बारिश हो रही है। भारतीय मौसम विभाग, मुंबई के उप महानिदेशक ने कहा, ‘पिछले 24 घंटे में मुंबई और आसपास के क्षेत्रों ठाणे/ पश्चिमी उपनगर में भारी बारिश (115.6 मिलीमीटर) हुई। महाराष्ट्र के कोंकण क्षेत्र में भारी बारिश की चेतावनी दी है। सौराष्ट्र / कच्छ, अरब सागर के लिए अत्यधिक भारी वर्षा की चेतावनी दी गई है।’ वहीं बृहन्मुंबई महानगर पालिका के अनुसार आज दोपहर एक बजे 4.67 मीटर ऊंचे हाई टाइड आने की उम्मीद है।