कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ में बड़े अस्पतालों की व्यवस्थाएं परख रहे हैं।मुख्यमंत्री गुरुवार को दिन में अचानक डॉ़ श्यामा प्रसाद मुखर्जी (सिविल) अस्पताल पहुंचे।

वहां पर उन्होंने अस्पताल के डॉक्टरों के साथ इमरजेंसी तथा अन्य सभी वार्ड का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने सभी डॉक्टर्स तथा अधिकारियों को सतर्कता बरतने के साथ ही इलाज के बेहतर साधनों के प्रयोग करने का निर्देश भी दिया।

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य सुविधाओं का निरीक्षण किया और डॉक्टरों के साथ बातचीत की। मुख्यमंत्री ने डॉक्टर आशुतोष दुबे से अस्पताल की व्यवस्थाओं पर बात की।

सिविल अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक आशुतोष दुबे ने बताया, “मुख्यमंत्री ने आज सिविल अस्पताल में व्यवस्थाओं का जायजा लिया, यहां पर वह आइसोलेशन वार्ड और इमरजेंसी का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने मरीजों की बेहतर देखभाल करने के लिए निर्देश दिये हैं। हमने उन्होंने बताया कि अभी तक आइसोलेशन वार्ड में हमारे यहां कुल 93 मरीज आ चुके है। जिसमें 3 मरीज पॉजटिव पाए गये हैं और 8 मरीजों की रिपोर्ट आनी बाकी है।”