ईद-उल-अजहा के मद्देनजर सुबह पांच बजे निर्धारित समय पर ड्यूटी पर नहीं आने के कारण 36 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। उत्तर पश्चिम दिल्ली के डीसीपी विजयंत आर्य ने यह जानकारी दी है।
ओडिशा में पिछले 24 घंटे में कोरोना पॉजिटिव के 1602 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या 33,479 हो गई है। जिसमें से 20,517 लोग ठीक हो गए हैं और 12,737 सक्रिय मामले हैं।
राजस्थान में 563 नए कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं और 10 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद राज्य में कुल मामलों की संख्या अब 42,646 हो गई है। जिसमें से 11,979 सक्रिय मामले हैं और अब तक 690 मरीजों की मौत हो चुकी है।