बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान का 71 साल की उम्र में निधन हो गया है। सरोज खान को शुक्रवार सुबह मलाड के कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। सरोज खान को आखिरी विदाई देने के लिए उनके परिवार वाले और कुछ रिश्तेदार ही मौजूद थे। सांस लेने में शिकायत के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गुरुवार देर रात 1.52 बजे दिल का दौरा पड़ने की वजह से उनकी मौत हो गई।

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू ने ट्वीट किया कि हिंदी फिल्म जगत की मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान जी के निधन की घटना दुःखद है।भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल यादव ने ट्वीट किया कि “बॉलीवुड जगत की मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान जी के निधन का दुखद समाचार अभी-अभी प्राप्त हुआ।

सरोज खान ने कोरियोग्राफी से बहुत सारी बॉलीवुड अभिनेत्रियों का करियर बनाने में मदद की थी। अदाकारा करीना कपूर खान भी इनमें से एक हैं।