उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 10 लाख 48 हज़ार 166 श्रमिकों व कामगारों के खातों में 104 करोड़ 82 लाख रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर किया है।  योगी सरकार श्रमिकों को 1000 रुपये प्रति परिवार प्रदान कर रही है।

प्रदेश सरकार ने फैसला किया था आपदा राहत  सहायता योजना के तहत लॉकडाउन बढ़ने के साथ ही तीन महीने लगातार 1000-1000 रुपए श्रमिकों के खाते में डाले जाएंगे। इसी तहत अप्रैल , मई माह के बाद आज शनिवार को  10 लाख 48 हज़ार 166 श्रमिकों के खाते में भी 1000-1000 रुपए डाल दिए गए हैं।

हालांकि, अब लॉकडाउन तो खुल गया है। बावजूद इसके सरकार का मानना है कि श्रमिकों को अभी भवन निर्माण से संबधित काम नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में श्रमिकों व परिवार के भरण-पोषण के लिए 1000-1000 रुपए और दिया जाना जरूरी है।