ईद इस्लाम धर्म का सबसे बड़ा त्योहार है। रमजान के पवित्र महीना में 30वें दिन चांद का दीदार कर ईद का त्योहार मनाया जाता है। इस खास त्योहार के लिए रोजेदार महीने भर का इंतजार करते हैं। चांद दिखने के बाद ईद का त्योहार मनाया जाता है। भारत में इस साल ईद का त्योहार 25 मई को यानी आज मनाया जा रहा है।

ईद का चांद दिखाई देने के बाद से ही बधाईयां देने का सिलसिला शुरू हो जाता है। ईद के खास मौके पर लोग अपने करीबी परिजनों और दोस्तों को शुभकामनाएं भेजते हैं। ऐसे में हम भी आज आपके लिए ईद स्पेशल वॉलपेपर लेकर आए हैं, जिसके जरिए आप शुभकामनाएं भेज सकते हैं।