केंद्रीय गृह मंत्रालय ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस अधिकारियों को प्रदान किए जाने वाले वीरता पुरस्कारों की घोषणा कर दी है। मंत्रालय ने इसे लेकर विजेताओं की सूची भी जारी की है। इसके अनुसार कुल 215 कर्मियों को वीरता के लिए पुलिस पदक के लिए चयनित किया गया है।
80 लोगों को विशेष सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक के लिए चुना गया है। वहीं, 631 लोगों को मेधावी सेवा के लिए पदक के लिए चुना गया है।