
मध्य प्रदेश के एक सरकारी स्कूल से आई एक तस्वीर ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है और व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। श्योपुर जिले के हुलपुर गांव के एक मिडिल स्कूल में,मासूम बच्चों को मिड-डे मील (मध्याह्न भोजन) प्लेटों की जगह कागज के टुकड़ों पर परोसा जा रहा था। इस शर्मनाक घटना का वीडियो वायरल होते ही प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया,जिसके बाद ताबड़तोड़ कार्रवाई हुई और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सरकार पर तीखा हमला बोला।क्यों आई ये नौबत?वजह भी उतनी ही चौंकाने वालीजब मामले की जांच हुई,तो वजह और भी हैरान करने वाली सामने आई। दरअसल,स्कूल में खाना बनाने और परोसने की जिम्मेदारी’जय संतोषी मां’नाम के एक स्वयं सहायता समूह (SHG)की थी। घटना वाले दिन बर्तन साफ करने वाले दो कर्मचारी छुट्टी पर थे,जिस वजह से बर्तन गंदे ही पड़े रह गए। ऐसे में,बच्चों को भूखा रखने के बजाय,स्कूल के कर्मचारियों ने उन्हें कागज पर ही खाना परोसने का फैसला कर लिया,जिसका वीडियो4नवंबर को किसी ने बनाकर वायरल कर दिया।वीडियो वायरल होते ही प्रशासन की नींद टूटी,हुई बड़ी कार्रवाईमामला सामने आते ही प्रशासन ने तुरंत एक्शन लिया।6नवंबर को अधिकारियों ने स्कूल का निरीक्षण किया और कई बड़े फैसले लिए गए:कॉन्ट्रैक्ट रद्द:बच्चों को खाना परोसने वाले’जय संतोषी मां’स्वयं सहायता समूह का कॉन्ट्रैक्ट तत्काल प्रभाव से रद्दकर दिया गया।हेडमास्टर सस्पेंड:योजना को ठीक से लागू न कर पाने के लिएस्कूल के हेडमास्टर को निलंबितकर दिया गया है।अधिकारियों को नोटिस:निगरानी में लापरवाही बरतने के लिए दो अन्यअधिकारियों को कारण बताओ नोटिसजारी किया गया है।अब खाना बनाने और परोसने की जिम्मेदारी स्कूल प्रबंधन समिति (SMC)को सौंप दी गई है।”20साल में बच्चों की थाली भी छीन ली” – भड़के राहुल गांधीकांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इस घटना पर सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने’X’पर वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, “जब से मैंने अखबारों में यह खबर देखी है… मेरा दिल टूट गया है।”उन्होंने आगे लिखा, “ये वही मासूम बच्चे हैं जिनके सपनों पर देश का भविष्य टिका है,और इन्हें इज्जत की थाली भी नसीब नहीं हो रही। भाजपा सरकार को20साल से ज़्यादा हो गए,और इन्होंने बच्चों की थाली भी छीन ली है – इनका’विकास’तो बस एक छलावा है,इनके सत्ता में आने का असली राज़’व्यवस्था’है।” उन्होंने तीखे शब्दों में कहा, “ऐसे मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री को शर्म आनी चाहिए कि उन्होंने देश के बच्चों का,भारत के भविष्य का,इस दयनीय हालत में रखा है।”
News India 7 आपकी आवाज़, देश की खबरें।