यूँ तो बॉलीवुड इंडस्ट्री से आये दिन विवादित खबरें आम सी हैं और अब एक विवाद में आ फसीं हैं अभिनेत्री पायल रोहतगी,जिनपर पुणे में महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने को लेकर एक केस दर्ज कर एफआईआर हुई है।  दरअसल,एक वीडियो में पायल रोहतगी ने इन लोगों के बारे में आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया था जिसके चलते उन पर सेक्शन 153 a, 500, 505(2) और  34 आईपीसी की धारा के तहत मामला दर्ज हुआ है। ये पहली बार नहीं हैं कि पायल ने ऐसा कुछ बोला है बल्कि इससे पहले भी उन्होंने स्वतंत्रता सेनानी मोतीलाल नेहरू को लेकर कुछ अटपटा बयान दिया था जिसपर जमकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया था। पायल ने एक वीडियो जारी कर दावा किया था कि, ‘मुझे लगता है कि कांग्रेस परिवार ट्रिपल तलाक के इसलिए खिलाफ था क्योंकि मोतीलाल नेहरू की पांच पत्नियां थीं। साथ ही मोतीलाल जवाहर लाल नेहरू के सौतेले पिता थे। उन्होंने अपने दावे के पीछे ऐलिना रामाकृष्णा की बायोग्राफी का हवाला दिया था। उनके इस वीडियो पर काफी हंगामे के बाद राजस्थान पुलिस ने आईटी एक्ट की धारा 66 और 67 के तहत केस दर्ज कर लिया था’। पहली बार नहीं हैं कि पायल रोहतगी पर केस दर्ज हुआ है। इससे पहले भी कई मौकों पर अभिनेत्री की गिरफ्तारी हो चुकी है। पायल पर कुछ महीने पहले सोसायटी के चेयरमैन को गाली देने और जान से मारने की धमकी मामलें में भी गिरफ्तार हुईं।