
बागपत।दिल्ली-सहारनपुर रेल मार्ग पर रोजाना सफर करने वाले यात्रियों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। क्षेत्र के लोगों को जल्द ही दो नई पैसेंजर ट्रेनों की बड़ी सौगात मिलने जा रही है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और केंद्रीय राज्य मंत्री जयन्त चौधरी6नवंबरको इन दोनों ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के लिए शनिवार को बागपत के सांसद डा. राजकुमार सांगवान और रालोद जिलाध्यक्ष डा. सुभाष गुर्जर ने रेलवे स्टेशन का दौरा किया। उन्होंने स्टेशन पर मौजूद अधिकारियों के साथ योजनाओं और विकास कार्यों पर विस्तार से चर्चा की और यात्रियों की सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर दिया।सांसद डा. राजकुमार सांगवान ने बताया कि यह बागपत क्षेत्र के विकास में एक मील का पत्थर साबित होगा। इन नई ट्रेनों के शुरू होने से हजारों यात्रियों,विशेषकर नौकरीपेशा और छात्रों को बेहतर और समय पर रेल सेवाएं मिल सकेंगी,जिससे उनका दिल्ली और सहारनपुर आना-जाना काफी सुगम हो जाएगा।उन्होंने रेलवे अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता पर रखें। सांसद ने कहा कि रेलवे का यह विकास बागपत को आर्थिक और सामाजिक रूप से आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इस घोषणा के बाद से क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है और वे6नवंबर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
News India 7 आपकी आवाज़, देश की खबरें।