[ad_1]






जयपुर/ जैसलमेर

बिहार विधानसभा चुनावों में ताबड़तोड़ रैलियों में व्यस्त रहने के बाद कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी राजस्थान घूमने का मन बना रहे थे। लेकिन अब महागठबंधन और कांग्रेस को मिली हार के बाद राहुल गांधी ने अपनी यह निजी यात्रा कैंसिल कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार राजस्थान दौरे का तय कार्यक्रम देर रात ही कैंसिल किया गया है। साथ ही इसे अब जानकार बिहार चुनाव में कांग्रेस को बुरी तरह मिली शिकस्त से भी जोड़ कर देख रहे हैं।

तीन दिन की थी राहुल गांधी की यात्रा
आपको बता दें कि जानकारी के अनुसार कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी तय कार्यक्रम के तहत बुधवार सुबह ही 6 बजे चार्टर प्लेन से जैसलमेर पहुंचने वाले थे। राजस्थान की राहुल गांधी की यह यात्रा निजी बताई जा रही थी। यहां उनका दो दिन जैसलमेर में रहने और वहां के दर्शनीय स्थलों को देखने का प्लान था। तय कार्यक्रम के तहत राहुल गांधी सबसे पहले जैसेलमेर के एक होटल में ठहरने वाले थे। इसके बाद आखिरी दिन जैसलमेर के धोरों पर रुकने का कार्यक्रम था।

प्रशासन था पूरी तरह मुस्तैद
राहुल गांधी के राजस्थान जैसलमेर में आने की खबर के साथ ही पूरा प्रदेश अलर्ट मोड में था। पुलिस -प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद थे। यात्रा पूरी तरह गोपनीय रखी गई थी। वहीं सिक्योरिटी के लिहाज से एक सीआरपीएफ का एक दस्ता जैसलमेर भेजा जा चुका था। उनके आने के बाद भी सुरक्षा के कड़े बदोंबस्त किए गए थे। इस यात्रा में नेताओं की ओर से स्वागत आदि करने से भी मना किया गया था। साथ ही मीडिया से भी दूरी बनाए रखने की बात कही गई थी। खबर बस यही थी कि लंबे समय से बिहार विधानसभा चुनाव में व्यस्त राहुल गांधी खुद के लिए समय निकालना चाहते थे, लिहाजा घूमने और एकांत के लिए उन्होंने राजस्थान आना तय किया था।





Check Also



पटना चुनाव नतीजों के बाद बिहार के डेप्युटी सीएम सुशील मोदी पहली बार मीडिया के …