Thursday , April 23 2026

बिहार में ठंड का कहर! बच्चों को बचाने के लिए बदला गया स्कूलों का समय, अब इस नए टाइम पर लगेंगी क्लासें

बिहार में तेजी से बढ़ रही ठंड और घने कोहरे को देखते हुए बच्चों की सेहत और सुरक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है. पटना के डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने बढ़ती ठंड के कारण प्राइमरी से लेकर कक्षा आठवीं तक के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों के समय में बदलाव का आदेश जारी कर दिया है.क्या है स्कूलों का नया समय?नए आदेश के मुताबिक,अब जिले के किसी भी स्कूल में सुबह8:30बजे से पहलेकोई भी क्लास या शैक्षणिक कार्य शुरू नहीं किया जा सकेगा. वहीं,शाम को4बजे तकही पढ़ाई होगी. यह नया नियम तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है. यह व्यवस्था फिलहाल18दिसंबर तकके लिए लागू की गई है,जिसके बाद स्थिति को देखते हुए आगे का फैसला लिया जाएगा. सभी सरकारी स्कूलों के प्रधानाध्यापकों और प्राइवेट स्कूलों के संचालकों को इस नए समय का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया गया है.क्यों लिया गया यह फैसला?बिहार के कई जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. भागलपुर जैसे शहरों में न्यूनतम तापमान9डिग्री सेल्सियसके करीब पहुंच गया है. सुबह के वक्त घना कोहरा छाए रहने से बच्चों को स्कूल आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था. ठंड में सुबह-सुबह घर से निकलना बच्चों की सेहत के लिए भी ठीक नहीं था. इसी को देखते हुए अभिभावकों की चिंता को समझते हुए प्रशासन ने यह राहत भरा फैसला लिया है.15दिसंबर से शुरू हो रही हैं परीक्षाएंएक तरफ जहां ठंड की वजह से स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है,वहीं दूसरी तरफ राज्य के सभी सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में15दिसंबरसे कक्षा एक से लेकर आठवीं तक के बच्चों कीद्वितीय त्रैमासिक परीक्षाभी शुरू होने जा रही है.यह परीक्षाएं दो पालियों में होंगी. पहली पाली सुबह10बजे से12बजेतक और दूसरी पाली दोपहर1बजे से3बजेतक चलेगी. कक्षा एक और दो के बच्चों की परीक्षा मौखिक यानी बोलकर ली जाएगी.