लखनऊ : बाल विकास परियोजना कार्यक्रम के चलते आंगनबाड़ी व मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के 52 हजार पदों पर भर्ती का रास्ता  निकाल लिया गया है। इस भर्ती में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को भी आरक्षण का लाभ मिलेगा। शासन ने इन पदों पर नियुक्ति के लिए चयन प्रक्रिया का पुनर्निर्धारण करते हुए आदेश जारी हुए और शासन ने जनवरी 2021 में 52 हजार पदों की भर्ती निकाली थी। उस समय चयन प्रक्रिया में ईडब्ल्यूएस आरक्षण का प्रावधान नहीं किया गया था। नतीजतन मामला कोर्ट में गया और अभी तक भर्ती फंसी थी। मंगलवार को विभाग की सचिव अनामिका सिंह ने नया शासनादेश जारी किया। एससी, एसटी, ओबीसी, दिव्यांग और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के आश्रितों के साथ-साथ ईडब्ल्यूएस के लिए आरक्षण का प्रावधान कर दिया गया है।  केंद्र की गाइडलाइन के अनुसार चयन समिति में बीडीओ व तहसीलदार को भी शामिल किया जाना चाहिए। ऐसा न होने से एक बार फिर भर्ती में पेंच फंस जाने की सम्भावना है।