
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने शनिवार को बिहार की धरती से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार पर अब तक का सबसे तीखा हमला बोला है। बिहार के कटिहार,भागलपुर और पूर्णिया में एक के बाद एक चुनावी रैलियों को संबोधित करते हुए,प्रियंका ने अपनी पार्टी की लड़ाई की तुलना महात्मा गांधी के स्वतंत्रता संग्राम से कर दी और मौजूदा सरकार को”मोदी साम्राज्य”करार दिया।”महात्मा गांधी अंग्रेजों से लड़े,हम’मोदी साम्राज्य’से लड़ रहे हैं”प्रियंका ने एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, “आज इंडिया ब्लॉक और कांग्रेस जो लड़ाई लड़ रहे हैं,यह वही लड़ाई है जो महात्मा गांधी ने कभी ब्रिटिश साम्राज्यवादियों के खिलाफ लड़ी थी। हम आपके हकों और सच्चाई के लिए एक ऐसे साम्राज्य के खिलाफ लड़ रहे हैं,जोमोदी साम्राज्यहै।”उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री मोदी भी अंग्रेजों की तरह ही “लोगों का दमन करते हैं और उन्हें बांटते हैं।” प्रियंका ने कहा कि जिन अधिकारों के लिए महात्मा गांधी लड़े थे,आज वे खतरे में हैं,और इनमें सबसे अहमवोट का अधिकारहै।’कट्टा-दोनाली’वाले बयान परPMको घेराप्रधानमंत्री मोदी की भाषा पर निशाना साधते हुए प्रियंका ने कहा कि वह अपने पद की गरिमा नहीं रख रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री अपनी चुनावी सभाओं में”कट्टा” (देशी पिस्तौल) और “दोनाली” (दोनाली बंदूक)जैसे शब्दों का इस्तेमाल कर रहे हैं।प्रियंका ने कहा, “एक तरफ प्रधानमंत्री अहिंसा के प्रतीक’वंदे मातरम’का जयघोष करते हैं,और दूसरी तरफ जनसभाओं में कट्टा और दोनाली जैसे शब्दों का इस्तेमाल करते हैं।””बीजेपी का राष्ट्रवाद झूठा है”प्रियंका गांधी ने भाजपा के राष्ट्रवाद को भी”झूठा राष्ट्रवाद”करार दिया। उन्होंने कहा कि बीजेपी को राष्ट्रवाद की याद सिर्फ चुनाव के समय आती है। अग्निपथ योजना का जिक्र करते हुए उन्होंने दावा किया, “उनकी अग्निपथ योजना ने बिहार के उन हजारों युवाओं का मनोबल तोड़ दिया है,जो कभी राष्ट्रवादी जोश के साथ सेना में भर्ती होने का सपना देखते थे।”
News India 7 आपकी आवाज़, देश की खबरें।