बर्न : स्विट्जरलैंड में बीते दिन रविवार को ऐतिहासिक फैसला आया,जो की समलैंगिक विवाह की अनुमति को लेकर था ,जिसके तहत स्विट्ज़रलैंड की दो तिहाई जनता ने समलैंगिक जोड़ों को विवाह की परमिशन देदी है। आपको बता दें कि इस फैसले के लिए जनमत संग्रह करवाया गया था जिसमें 64.1 फीसदी मतदाताओं ने इसका समर्थन कर, इस फैसले से अब स्विट्जरलैंड  में भी पश्चिमी यूरोप के कई अन्य देशों के समान ही समलैंगिकों को विवाह करने की अनुमति प्राप्त हुई है।  यहाँ वर्ष 2007 में ही स्विट्जरलैंड द्वारा समलैंगिक लोगों को साथ रहने का अधिकार मिल चूका था,पर उस वक्त विवाह की अनुमति नहीं मिली थी।जिसपर अब मोहर लग गई है। इस परमिशन के बाद समलैंगिक समुदाय के लोग बेहद खुश हैं। 

समलैंगिक विवाह के अधिकार के बाद अब कानूनी रूप से समलैंगिक लोगों को कई वो अधिकार मिलेंगें जो अभी तक उन्हें नहीं मिले थे। इस फैसले से वे अब बच्चों को भी गोद ले सकेंगे और उन्हें नागरिकता भी मिलेगी। वे देश के हर अधिकार का फायदा ले सकेंगे। वहीं कई लोगों ने इस विवाह का समर्थन नहीं किया। उनकी नजरों में समलैंगिक विवाह उचित नहीं है। कई लोगों ने कहा कि यह फैसला प्रकृति के नियमों के खिलाफ है।