कोरोना वायरस के चलते देश में अब लॉकडाउन में ढ़ील देते हुए अनलॉक1.0 चल रहा है। इसी के चलते अब देश में धीरे-धीरे सभी प्रतिष्ठान खोले जा रहे हैं। 8 जून से देश के सभी धार्मिक स्थलों को खोलने की प्रकिया आरंभ हो जाएगी। इन सबके बीच 23 जून से विश्व प्रसिद्ध भगवान जगन्नाथ का रथ यात्रा शुरू होगी। जिसकी तैयारियां चल रही हैं।
प्रत्येक वर्ष भगवान जगन्नाथ सहित बलभद्र और सुभद्रा की प्रतिमाएं नीम की लकड़ी से ही बनाई जाती है। इसमें रंगों की भी विशेष ध्यान दिया जाता है। भगवान जगन्नाथ का रंग सांवला होने के कारण नीम की उसी लकड़ी का इस्तेमाल किया जाता जो सांवले रंग की हो। वहीं उनके भाई-बहन का रंग गोरा होने के कारण उनकी मूर्तियों को हल्के रंग की नीम की लकड़ी का प्रयोग किया जाता है।