देश में कोरोना वायरस के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। इसी बीच रविवार को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने वायरस के ताजा आंकड़े बताए हैं। इसके अनुसार पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 11,929 मामले सामने आए हैं। यह एक दिन में सामने आए मामलों की अधिकतम संख्या है। वहीं 311 लोगों की मौत हुई है। देश में अब कोरोना वायरस के मामलों की संख्या 3,20,922  हो गई है। जिसमें 1,49,348 सक्रिय मामले हैं और 1,62,379 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है या वे ठीक हो गए हैं। जबकि 9195 लोगों की मौत हो गई है।