
लखनऊ।उत्तर प्रदेश में विकास की रफ्तार को और तेज करने के लिए योगी सरकार ने एक्सप्रेसवे के जालکو और फैलाने का फैसला किया है। प्रदेश में2 नए एक्सप्रेसवे के निर्माण को मंजूरी मिल गई है और हाल ही में इन दोनों प्रोजेक्ट्स पर काम भी शुरू हो चुका है। इन एक्सप्रेसवे के बनने से न सिर्फ सफर तेज होगा,बल्कि यात्रियों को कई आधुनिक सुविधाएं भी मिलेंगी।आइए जानते हैं इन दोनों नए एक्सप्रेसवे के बारे में और यह कब तक बनकर तैयार हो जाएंगे।1.आगरा-ग्वालियर एक्सप्रेसवे: अब सिर्फ88 KMका सफर!यूपी को मध्य प्रदेश से जोड़ने वाला यह एक्सप्रेसवे आगरा और ग्वालियर के बीच की दूरी को बेहद कम कर देगा।कितना घटेगा समय:इस एक्सप्रेसवे के बनने के बाद आगरा से ग्वालियर की दूरी जो अभी तय करने में करीब ढाई से तीन घंटे लगते हैं,वो घटकर सिर्फडेढ़ घंटेरह जाएगी। कुल दूरी महज88किलोमीटरहोगी।लागत और समय:इस प्रोजेक्ट पर लगभग4200करोड़ रुपयेखर्च होंगे। अक्टूबर से इसका निर्माण कार्य शुरू हो चुका है और इसे24महीनेयानी लगभग2साल में पूरा करने का लक्ष्य है।खासियत:इस एक्सप्रेसवे की सबसे बड़ी खासियत चंबल नदी पर बनने वालाहैंगिंग ब्रिजहोगा। यह एक्सप्रेसवे आगरा में रिंग रोड के तीसरे चरण से जुड़ेगा,जिससे वाहन चालकों को यमुना एक्सप्रेसवे,लखनऊ एक्सप्रेसवे और नेशनल हाईवे-19तक पहुंचने में आसानी होगी।2.खंदौली-अलीगढ़ एक्सप्रेसवे: यमुना एक्सप्रेसवे से सीधी कनेक्टिविटीयह दूसरा एक्सप्रेसवे आगरा के खंदौली से शुरू होकर अलीगढ़ तक जाएगा,जिससे हाथरस और अलीगढ़ की कनेक्टिविटी में बड़ा सुधार होगा।कितना होगा लंबा:यह एक्सप्रेसवे64किलोमीटरलंबा बनाया जाएगा।लागत और समय:इसकी अनुमानित लागत3400करोड़ रुपयेहै। इस पर भी काम अक्टूबर में शुरू हो चुका है और इसे भी24महीनेमें पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।खासियत:यह एक्सप्रेसवे सीधे यमुना एक्सप्रेसवे से कनेक्ट होगा,जिससे दिल्ली-एनसीआर से अलीगढ़ और हाथरस जाना बेहद आसान हो जाएगा। इस प्रोजेक्ट के तहत खंदौली से टेढ़ी बगिया चौराहा तक सड़क को चौड़ा किया जाएगा और टेढ़ी बगिया से रामबाग चौराहा तक एकएलिवेटेड रोडका निर्माण भी किया जाएगा।यात्रियों को मिलेंगी ये आधुनिक सुविधाएंये दोनों एक्सप्रेसवे छह-लेन के बनाए जा रहे हैं।NHAIद्वारा बनाए जा रहे इन एक्सप्रेसवे पर यात्रियों की सुविधा का भी खास ध्यान रखा जाएगा। रास्ते में कई जगहों परइलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन,फूड प्लाजा,औरपेट्रोल-सीएनजी पंपबनाए जाएंगे ताकि आपका सफर आरामदायक और चिंता मुक्त रहे।
News India 7 आपकी आवाज़, देश की खबरें।