प्रयागराज/कानपुर: गर्मी की छुट्टियों में ट्रेनों में होने वाली भारी भीड़ को देखते हुए उत्तर मध्य रेलवे (NCR) ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है। रेलवे ने प्रयागराज के सूबेदारगंज से दादरी के बीच ‘ग्रीष्मकालीन विशेष रेलगाड़ी’ चलाने का ऐलान किया है। यह ट्रेन न केवल प्रयागराज बल्कि फतेहपुर, कानपुर, इटावा और अलीगढ़ जैसे प्रमुख स्टेशनों के यात्रियों के लिए सफर को आसान बनाएगी। करीब 589 किलोमीटर का सफर तय करने वाली यह ट्रेन 22 अप्रैल से पटरी पर दौड़ने के लिए तैयार है।
ट्रेन नंबर 02417: सूबेदारगंज से रात में भरेंगी हुंकार
गाड़ी संख्या 02417 सूबेदारगंज-दादरी स्पेशल ट्रेन सूबेदारगंज से रात 20:05 (8:05 बजे) प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन सिराथू और फतेहपुर होते हुए रात 23:00 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी। इसके बाद फफूंद, इटावा, शिकोहाबाद, टूंडला, हाथरस, अलीगढ़ और खुर्जा जंक्शन जैसे महत्वपूर्ण स्टेशनों पर रुकते हुए अगले दिन सुबह 06:15 बजे दादरी पहुंचेगी। यह ट्रेन 10 घंटे 10 मिनट में अपनी यात्रा पूरी करेगी।
ट्रेन नंबर 02418: दादरी से वापसी का पूरा शेड्यूल
वापसी में गाड़ी संख्या 02418 दादरी-सूबेदारगंज स्पेशल सुबह 07:15 बजे दादरी से रवाना होगी। यह ट्रेन खुर्जा, अलीगढ़ और हाथरस होते हुए सुबह 09:30 बजे टूंडला पहुंचेगी। यहां 5 मिनट के ठहराव के बाद इटावा और फफूंद होते हुए दोपहर 14:30 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी। अंत में फतेहपुर और सिराथू रुकते हुए शाम 18:05 बजे सूबेदारगंज में अपनी यात्रा समाप्त करेगी।
22 अप्रैल से 1 मई तक होगा संचालन, जानें कोच कंपोजिशन
उत्तर मध्य रेलवे के मुताबिक, 02417 सूबेदारगंज से 22 अप्रैल से 30 अप्रैल तक चलेगी, जबकि वापसी में 02418 दादरी से 23 अप्रैल से 1 मई 2026 तक संचालित होगी। इस स्पेशल ट्रेन में यात्रियों की सुविधा के लिए सामान्य श्रेणी (General) के 5 कोच, थ्री-टियर स्लीपर के 8 कोच, एसी थ्री-टियर का एक और एक कोच एसी फर्स्ट कम सेकंड क्लास का लगाया जाएगा।
दादरी स्टेशन पर अब इन ट्रेनों का भी होगा ठहराव
रेलवे ने एक और बड़ा फैसला लेते हुए सूबेदारगंज-शकूर बस्ती साप्ताहिक विशेष रेलगाड़ी (02275/02276) को दादरी स्टेशन पर रोकने का निर्णय लिया है।
-
02275 (सूबेदारगंज-शकूरबस्ती): 21 से 28 अप्रैल के बीच यह ट्रेन सुबह 07:10 बजे दादरी पहुंचेगी।
-
02276 (शकूरबस्ती-सूबेदारगंज): 22 से 29 अप्रैल के बीच यह ट्रेन दोपहर 14:55 बजे दादरी स्टेशन पर रुकेगी।
यात्री ट्रेनों से जुड़ी किसी भी अन्य जानकारी के लिए रेलवे के हेल्पलाइन नंबर 139 या ‘रेल मदद’ ऐप का सहारा ले सकते हैं।
The post रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी: सूबेदारगंज से दादरी के बीच चलेगी ‘समर स्पेशल’ ट्रेन, इन शहरों के मुसाफिरों की मौज appeared first on voice of india.
News India 7 आपकी आवाज़, देश की खबरें।
