जयपुर: राजस्थान में उत्तरी हवाओं के असर से तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। सुबह की ठिठुरन के बाद दोपहर में धूप खिलने के बावजूद अगले 24 घंटों में एक नया पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) सक्रिय होने वाला है। इसका असर शेखावाटी, जयपुर और अजमेर संभाग तक देखा जाएगा।
ओलावृष्टि और बिजली गिरने की संभावना
मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, राजस्थान के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और ओलावृष्टि की आशंका है। भीलवाड़ा, राजसमंद और पाली जिलों के लिए ओलावृष्टि का ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है। इस दौरान अजमेर, कोटा, जयपुर, भरतपुर संभाग और शेखावाटी के जिलों में मौसम का कड़ा रुख देखने को मिलेगा।
1 से 4 फरवरी तक मौसम का शेड्यूल
1 और 2 फरवरी को अलवर, भरतपुर, जयपुर, सीकर, टोंक और चूरू सहित करीब 18 जिलों में ‘येलो अलर्ट’ रहेगा। यहां हल्की से मध्यम बारिश (मावठ) और वज्रपात की संभावना है। 3 और 4 फरवरी को बारिश के थमने के बाद मैदानी इलाकों में ठंड और Cold Wave का असर बढ़ने की संभावना है।
News India 7 आपकी आवाज़, देश की खबरें।