Saturday , May 30 2026

ठंड का कहर, बच्चों की मौज! UP में स्कूलों की छुट्टियां बढ़ीं, लगातार 3 दिन की राहत, जानिए आपके शहर का क्या है हाल

Winter School Holiday: पूरे उत्तर प्रदेश में हाड़ कंपा देने वाली सर्दी और घने कोहरे ने जीना मुहाल कर दिया है। सुबह के समय हालात इतने खराब हो रहे हैं कि सड़कों पर कुछ मीटर दूर देखना भी मुश्किल हो रहा है। इसी खतरनाक मौसम को देखते हुए,योगी सरकार ने बच्चों को राहत देते हुए10वीं तक के स्कूल बंद करने का फैसला लिया है।3दिन की’मिनी विंटर वेकेशन’!शिक्षा विभाग ने शनिवार को एक नया आदेश जारी किया है,जिसके अनुसार प्रदेश के ज्यादातर स्कूलों में बच्चों को लगातार तीन दिन की छुट्टी मिलने वाली है। हिसाब-किताब समझिए:27दिसंबर:गुरु गोविंद सिंह जयंती की छुट्टी पहले से ही तय है।28दिसंबर:बढ़ती ठंड के कारण सरकार ने छुट्टी घोषित कर दी है।29दिसंबर:रविवार है,तो छुट्टी रहेगी ही।यानी बच्चों की तो निकल पड़ी है लॉटरी!आपके शहर में क्या है स्कूलों का हाल?लखनऊ:यहां बढ़ती ठंड को देखते हुए छोटे बच्चों (प्री-प्राइमरी और नर्सरी) के स्कूल पहले ही27दिसंबर तक बंद कर दिए गए थे। कक्षा1से8तक के स्कूलों का समय भी बदलकर सुबह10बजे से शाम3बजे तक कर दिया गया है।रायबरेली:यहां भी26दिसंबर तक छुट्टियां थीं,जो अब सोमवार तक बढ़ गई हैं।महाराजगंज,सीतापुर,हरदोई,वाराणसी:इन जिलों में भी8वीं तक के स्कूल28दिसंबर तक के लिए बंद कर दिए गए हैं।शाहजहांपुर:यहां छोटे बच्चों के (प्री-प्राइमरी) स्कूल तो पूरी तरह बंद कर दिए गए हैं,जबकि बाकी क्लास के लिए स्कूल सुबह10बजे से खुलेंगे।क्यों लिया गया यह फैसला?यह फैसला सिर्फ ठंड की वजह से नहीं,बल्किघने कोहरेके कारण भी लिया गया है। सुबह के समय विजिबिलिटी बहुत कम होती है,जिससे बच्चों को स्कूल आने-जाने में खतरा रहता है। स्कूल का समय बदलने या छुट्टी करने से बच्चों को इस जानलेवा ठंड और कोहरे से बचाने की कोशिश की जा रही है।दिल्ली-एनसीआर में डबल अटैक!सिर्फ यूपी ही नहीं,दिल्ली-एनसीआर का हाल तो और भी बुरा है। यहां जानलेवा ठंड के साथ-साथजहरीले प्रदूषणकी भी मार पड़ रही है। दिल्ली के17इलाकों में हवा इतनी जहरीली हो चुकी है कि उसे’खतरनाक’माना गया है। मौसम विभाग ने भी आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ने की चेतावनी दी है।