
भारत और पाकिस्तान 11वीं बार एशिया कप 2025 का फाइनल खेल रहे हैं। एशिया कप 2025 का फाइनल मैच क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक ऐतिहासिक पल होगा, क्योंकि भारत और पाकिस्तान इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहली बार आमने-सामने होंगे। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होने वाला यह हाई-वोल्टेज मुकाबला जल्द ही शुरू होने वाला है। हालाँकि, इस महामुकाबले से पहले भारतीय टीम को एक बड़ा झटका लगा है। उसका एक स्टार खिलाड़ी पिछले मैच में लगी चोट के कारण फाइनल से बाहर हो गया है।फाइनल से पहले भारत को बड़ा झटकामीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या इस बड़े मैच से बाहर हो गए हैं। हार्दिक पिछले मैच में चोटिल हो गए थे, जिसके चलते उनकी फिटनेस पर सवाल उठ रहे थे। उनकी जगह युवा बल्लेबाज रिंकू सिंह को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है। विस्फोटक बल्लेबाज और फिनिशर रिंकू सिंह टूर्नामेंट में अपना पहला मैच खेलेंगे।हार्दिक पांड्या आउटभारत और पाकिस्तान के बीच यह फ़ाइनल सिर्फ़ एक खेल प्रतियोगिता ही नहीं, बल्कि दोनों देशों के क्रिकेट प्रशंसकों के लिए भावनाओं का तूफ़ान भी है। हालाँकि, इस बड़े मैच से पहले पांड्या का बाहर होना टीम के लिए एक बड़ा झटका है। वह मौजूदा टीम के सबसे सीनियर खिलाड़ियों में से एक हैं और टीम की तेज़ गेंदबाज़ी में अहम भूमिका निभाते हैं। इसलिए टीम इंडिया को अब आखिरी समय में अपनी योजना बदलनी होगी।रिंकू सिंह के लिए बड़ा मौकारिंकू सिंह ने मैच से पहले मैदान पर खूब अभ्यास किया है, इसलिए उनसे उम्मीदें भी ज़्यादा हैं। रिंकू सिंह का इस टूर्नामेंट में यह पहला मौका होगा। इससे पहले, वह ग्रुप स्टेज और सुपर 4 में प्लेइंग इलेवन में जगह बनाने में नाकाम रहे थे।
News India 7 आपकी आवाज़, देश की खबरें।