राजा चौधरी का बड़ा खुलासा, बोले- 'पलक मुझे बाप नहीं मानती, पिछले 18 सालों में की है सिर्फ 2-3 बार बात'

राजा चौधरी का बड़ा खुलासा, बोले- 'पलक मुझे बाप नहीं मानती, पिछले 18 सालों में की है सिर्फ 2-3 बार बात'

टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी के एक्स हसबैंड राजा चौधरी ने एक हालिया इंटरव्यू में अपनी पर्सनल लाइफ और बेटी पलक तिवारी के साथ रिश्तों को लेकर चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। राजा ने दावा किया कि शादी के दिनों में उनके साथ "बिना पैसे के काम करने वाले घरेलू नौकर" जैसा बर्ताव किया जाता था। उन्होंने बताया कि उस वक्त श्वेता घर की मुख्य कमाने वाली थीं और वह बाकी चीजें संभालते थे, लेकिन श्वेता की मां की वजह से उनके रिश्ते में दरार आ गई।

बेटी पलक तिवारी संग नहीं हैं कोई रिश्ते

अपनी बेटी पलक के बारे में बात करते हुए राजा चौधरी ने बताया कि जब तक पलक 8 साल की हुई, उन्होंने उसकी बहुत देखभाल की, लेकिन पिछले 18 वर्षों में उन्होंने उससे केवल 2 या 3 बार ही बात की है। राजा ने दर्द बयां करते हुए कहा कि उन्होंने रिश्ता सुधारने की बहुत कोशिश की, लेकिन अब वह खुद को सिर्फ पलक का 'बायोलॉजिकल फादर' मानते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने सोशल मीडिया पर पलक से जुड़ी हर चीज देखना बंद कर दिया है क्योंकि वह अब और मिन्नतें नहीं करना चाहते।

पलक और इब्राहिम अली खान के रिश्ते पर क्या बोले राजा?

इंटरव्यू के दौरान जब राजा से पलक तिवारी और सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान के कथित अफेयर को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा कि इससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता। राजा का कहना था, "अगर वह मेरी जिंदगी का हिस्सा होतीं तो मुझे फर्क पड़ता, लेकिन वह मुझे पिता नहीं मानतीं। आपको उनकी मां से पूछना चाहिए। मुझे तो यही बताया गया था कि मेरा उनसे कोई लेना-देना नहीं है।"

Latest Posts