पंजाब पेपर लीक पर CJP के अभिजीत दीपके से सवाल: 'क्या केजरीवाल का इस्तीफा मांगेंगे?' जानिए दीपके का जवाब

पंजाब पेपर लीक पर CJP के अभिजीत दीपके से सवाल: 'क्या केजरीवाल का इस्तीफा मांगेंगे?' जानिए दीपके का जवाब

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और NEET परीक्षा धांधली को लेकर आंदोलन चला रहे कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके अब खुद सवालों के घेरे में आ गए हैं। हाल ही में जंतर-मंतर पर दीपके के मंच पर आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल समेत कई राजनीतिक नेताओं की मौजूदगी देखी गई थी। इसके बाद से ही दीपके पर पक्षपात करने और विपक्षी शासित राज्यों के मुद्दों पर चुप्पी साधने के आरोप लग रहे हैं।

पंजाब पेपर लीक पर सवाल सुनते ही कुछ पल शांत हुए दीपके

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो का जिक्र करते हुए जब एक पत्रकार ने अभिजीत दीपके से पूछा कि क्या वह पंजाब में हुए सिलसिलेवार पेपर लीक और धांधली को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान या शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस के इस्तीफे की मांग करेंगे, तो दीपके पहले कुछ पलों के लिए असहज नजर आए। बार-बार पूछे जाने पर उन्होंने बेहद संक्षिप्त और नपा-तुला जवाब देते हुए कहा, "वहां भी कार्रवाई होनी चाहिए।"

दीपके के इस गोलमोल जवाब के बाद सोशल मीडिया यूजर्स और विपक्षी दल उन पर आम आदमी पार्टी के प्रति नरम रुख अपनाने और दोहरे मापदंड रखने का आरोप लगा रहे हैं।

"पंजाब में बीते 4 सालों में 6 प्रमुख भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक हुए। AAP दिल्ली में आकर घड़ियाली आंसू बहाती है, लेकिन पंजाब में जीरो ऐक्शन मोड पर है।" — हरसिमरत कौर बादल (सांसद, शिरोमणि अकाली दल)

अकाली दल का हमला: '4 साल में 6 पेपर लीक, AAP की दोहरी नीति'

शिरोमणि अकाली दल (SAD) की वरिष्ठ नेता और बठिंडा से सांसद हरसिमरत कौर बादल ने आम आदमी पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि दिल्ली में NEET पर राजनीति करने वाली AAP पंजाब के परीक्षा घोटालों पर आंखें मूंदे बैठी है। हरसिमरत कौर ने दावा किया कि पंजाब में पिछले 4 वर्षों में 6 बड़ी प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक हो चुके हैं:

  • नाइब तहसीलदार भर्ती परीक्षा

  • PSEB 12वीं अंग्रेजी विषय का पेपर लीक

  • कृषि अधिकारी भर्ती परीक्षा

  • बाबा फरीद यूनिवर्सिटी फार्मासिस्ट/फार्मेसी भर्ती परीक्षा धांधली

अकाली सांसद ने आरोप लगाया कि बाबा फरीद यूनिवर्सिटी की हालिया परीक्षा में ब्लूटूथ और हिडन कैमरों के जरिए नकल कराने के लिए 10 से 13 लाख रुपये वसूले गए, लेकिन पंजाब सरकार ने तीन दिन बीत जाने के बाद भी परीक्षा को रद्द नहीं किया।

Latest Posts