मार्वल की 'एवेंजर्स - डूम्सडे' में मचेगा तहलका! एक साथ बड़े पर्दे पर नजर आएंगे 3-3 कैप्टन अमेरिका, जानिए कैसे उलझेंगी टाइमलाइन्स

मार्वल की 'एवेंजर्स - डूम्सडे' में मचेगा तहलका! एक साथ बड़े पर्दे पर नजर आएंगे 3-3 कैप्टन अमेरिका, जानिए कैसे उलझेंगी टाइमलाइन्स

मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स (MCU) की इस साल की सबसे ज्यादा चर्चित और मोस्ट-अवेटेड फिल्म 'एवेंजर्स - डूम्सडे' (Avengers: Doomsday) का जब से ट्रेलर रिलीज हुआ है, तब से फैंस के बीच उत्साह सातवें आसमान पर है। मार्वल की फिल्मों को गहराई से समझने वालों के लिए तो यह ट्रीट है ही, लेकिन बीच-बीच में फिल्में देखने वाले दर्शकों के लिए कई बार मल्टीवर्स और टाइमलाइन्स का यह जाल थोड़ा उलझन भरा हो जाता है। इस फिल्म में भी कुछ ऐसा ही रोमांचक और हैरान करने वाला खेल देखने को मिलेगा, जब एक या दो नहीं बल्कि एक साथ तीन-तीन कैप्टन अमेरिका मैदान में उतरेंगे।

एवेंजर्स डूम्सडे में होंगे 3 कैप्टन अमेरिका!

ट्रेलर को देखकर यह साफ हो चुका है कि इस बार टाइमलाइन्स बुरी तरह उलझेंगी। इस महासंग्राम में थॉर और बाकी एवेंजर्स का साथ देने के लिए खुद स्टीव रॉजर्स (ऑरिजिनल कैप्टन अमेरिका) की वापसी होगी। जब स्टीव इनफिनिटी स्टोन्स को वापस उनकी जगह पर रखने गए थे, तब उन्होंने समय के कई पहलुओं और भविष्य की कई स्थितियों को बहुत करीब से देखा था। लेकिन सवाल यह है कि बाकी के दो कैप्टन अमेरिका कौन हैं? ट्रेलर में ध्यान से देखने पर एक शख्स भारी-भरकम ढाल लिए नजर आता है, जो और कोई नहीं बल्कि थंडरबोल्ट्स टीम का हिस्सा रहा जॉन वॉकर है।

जॉन वॉकर और फैल्कन का किरदार

वेब सीरीज देख चुके फैंस अच्छी तरह जानते हैं कि स्टीव रॉजर्स के जाने के बाद सेना ने जॉन वॉकर को नया कैप्टन अमेरिका बनाया था, लेकिन एक बच्चे के कत्ल के बाद चीजें बदलीं और शील्ड आखिरकार सैम विल्सन (फैल्कन) के हाथ में आ गई। इसके बाद से फैल्कन ही कैप्टन अमेरिका की भूमिका निभाते आए हैं।

अब 'डूम्सडे' में स्थिति यह होगी कि स्टीव रॉजर्स के साथ-साथ जॉन वॉकर और फैल्कन (सैम विल्सन) भी अपने हाथों में शील्ड थामे दुश्मनों से लोहा लेते नजर आएंगे। ट्रेलर के एक दृश्य में जब थॉर नई एवेंजर्स टीम को यह समझा रहा होता है कि यह लड़ाई पिछली लड़ाइयां से कहीं ज्यादा खतरनाक होने वाली है, ठीक उसी वक्त सामने फैल्कन और जॉन वॉकर दोनों शील्ड के साथ खड़े दिखाई देते हैं। कयास यह भी लगाए जा रहे हैं कि इस महायुद्ध में स्टीव थॉर का हथौड़ा संभालते हुए भी नजर आ सकते हैं।